BEST EXERCISE FOR WEIGHT LOSS | वजन कम करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइजेज
Best exercise vajan kam karne ke liye
नमस्कार दोस्तों, बहुत से लोगो को यह असमंज (कांफ्युजन) होता है या फिर कुछ
लोगो को पता नहीं होता है, कि वजन कम करने के लिए कौनसी एक्सरसाइज
करे|
इस आर्टिकल में आपको ऐसी 10 बेस्ट एक्सरसाइज बताने वाला हूँ, जिनको आप वजन कम करने
के लिए कर सकते है| साथ ही साथ यह भी बताऊंगा की इन एक्सरसाइजेज में आपकी बॉडी के कौनसे
मसल्स काम करते है|
यह 10 एक्सरसाइज वजन कम करने के लिए बहुत ही बढ़िया और लाभदायक है| इन
10 एक्सरसाइजेज से आपके पुरे शरीर का
वर्कआउट हो जायेगा और ये सभी एक्सरसाइज कंपाउंड मूवमेंट है|
तो चलो अब बात कर लेते है उन 10 बेस्ट एक्सरसाइजेज की, कि वे कौनसी है|
1) स्कॉट
यह बहुत ही बढ़िया एक्सरसाइज है, वजन कम करने के लिये| यह एक पॉवर कंपाउंड मूवमेंट है| यह इसके बहुत सारे वेरिएशन है बेक
स्कॉट फ्रंट स्कॉट, ओवरहेड स्कॉट, सी सी स्कॉट, हैक स्कॉट, पिस्टल स्कॉट, सूमो
स्कॉट, आदि| इस एक्सरसाइज में हमारे लेग्स (थाईज ) और ग्लुट्स (हिप) के मसल्स काम
करते है|
2) लन्जेस
PHOTO CREDIT- PIXEL.COM
यह लेग्स के मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ने
के लिए और वजन कम करने के लिए एक अच्छी
एक्सरसाइज है| इसको सिंगल लेग स्कॉट भी कहते है| इस एक्सरसाइज में हमारे लेग्स
(थाईज ) और ग्लुट्स (हिप) के मसल्स काम करते है|
3) डेडलिफ्ट
डेडलिफ्ट एक बहुत ही बढ़िया एक्सरसाइज है| यह एक पॉवर कंपाउंड मूवमेंट क्योकि इसमें आपकी अपर (upper) और लोअर(lower) body दोनों का यूज़ होता है| शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए यह काफी अच्छी एक्सरसाइज है| इस एक्सरसाइज को करने से लेग, बैक, ट्रेपीज़ियस, ग्लुट्स और कोर (abdominal) के मसल्स काफी मजबूत (strong) बनते है|
डेडलिफ्ट एक्सरसाइज में एरेक्टर स्पाइने (erector spinae), मल्टीफिड्स, ट्रेपीज़ियस, क्वाड्रीसेप्स (quadriceps), ग्लुट्स और कोर (core) के मसल्स वर्क करते है|
यह भी पढ़े :- बीएम्आर
कैसे बढ़ाये
4) बेंट ओवर
रो
यह एक्सरसाइज बैक
के लिए है| इस एक्सरसाइज में लेट्स (लेटीसिमस डॉरसी), टेरेस मेजर, रियर डेल्ट मसल्स
ट्रेन होते है| यह अन सपोर्टेड कंपाउंड मूवमेंट है इसलिए इसमें लेट्स, टेरेस मेजर, रियर डेल्ट के साथ साथ कोर
भी ट्रेन होता है|
5) पुल अप्स
PHOTO CREDIT- PIKREPO.COM
बैक की ताकत
(स्ट्रेंथ) बढ़ाने के लिए और वजन कम करने लिए बहुत ही बढ़िया एक्सरसाइज है| यह एक
फंक्शनल एक्सरसाइज है| इस एक्सरसाइज से लेट्स
(लेटीसिमस डॉरसी) टेरिज मेजर और रियर डेल्ट (शोल्डर मसल्स ग्रुप का पीछे वाला
मसल्स) मसल्स ट्रेन होते है (वर्क करते है)|
6) चेस्ट
प्रेस
इस एक्सरसाइज से
हमारे चेस्ट, शोल्डर, और ट्राइसेप्स मसल्स ट्रेन होते है| चेस्ट मसल्स को ताकत
बढ़ाने के यह बहुत ही बढ़िया एक्सरसाइज है|
7) पुश अप्स
पुश अप्स के
बारे में कौन नही जानता है| चेस्ट और शोल्डर की ताकत (स्ट्रेंथ) बढ़ाने के लिए
बढ़िया एक्सरसाइज है| इस एक्सरसाइज से आपके चेस्ट, शोल्डर, ट्राइसेप्स, और कोर
(core) के मसल्स ट्रेन होते है|
8) इनक्लाईन
(incline) चेस्ट प्रेस
यह exercise से
अपर चेस्ट (क्लेवीक्युलर फाइबर ऑफ़ पेक्टोरालिस मेजर ) ट्रेन होता है| पेक्टोरालिस मेजर चेस्ट मसल्स ही
होता है| साइंस की भाषा में इसको
पेक्टोरालिस मेजर कहते है|
9) ओवरहेड
प्रेस
यह शोल्डर
मसल्स के लिए बहुत ही बढ़िया एक्सरसाइज है| शोल्डर की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए इसको
किया जाता है|
आम तौर पर इस
एक्सरसाइज को खड़े होकर(स्टैंन्डिंग पोजीशन में) ही किया जाता है जिससे शोल्डर के
साथ कोर के मसल्स भी ट्रेन हो सके| लेकिन जिनको
कमर दर्द की समस्या है वो इसको बैठकर कर सकते है|
यह भी पढ़े :- अच्छेकार्बोहाइड्रेट और बुरे कार्बोहाइड्रेट
10) ट्राइसेप्स
पुश डाउन
यह ट्राइसेप्स
की एक्सरसाइज है| और इसमें ट्राइसेप्स के साथ एंटीरियर डेल्ट (शोल्डर का आगे
मसल्स) भी ट्रेन होता है|
इन सभी
व्यायामों को हमेशा सही रूप और तकनीक के साथ करें ताकि आपको चोट (injury) न लगे।
अगर आपको यह
जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर जरुर करे और नीचे कमेंट करे|