BEST FOOD FOR WEIGHT LOSS
(वजन कम करने के लिए बेस्ट फ़ूड)
vajan kam karne ke liye best food
नमस्कार दोस्तों वजन कम करने के लिए आपको एक्सरसाइज करने के साथ साथ अच्छा और
हेल्थी फ़ूड खाना भी जरुरी है|
बहुत लोग यह गलती करते है की वे एक्सरसाइज तो करते है लेकिन खाने (डाइट) पर ध्यान नही देते है,जिससे वो वजन कम नही कर पाते है|
कभी कभी ऐसा इसलिए होता है की बहुत लोगो को यह पता नही होता है कि वजन कम करने
के लिए क्या खाए और क्या नही खाए|
यह सवाल बहुत सारे लोगो के दिमाग में होता है कि वजन कम करने के लिए क्या खाए|
अगर आप को वजन कम करना है तो क्या खाना चाहिए| इस आर्टिकल में आपको 10 बेस्ट फ़ूड यह बताने वाला हूँ जिसे आप वजन कम करने लिए अपनी
डाइट में शामिल कर सकते है|
तो आइए बात करते है उन 10 बेस्ट फ़ूड के बारे में जिन्हें आप वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल कर सकते है|
हरी पत्तेदार सब्जिया (green leafy vegetable)
अपने दिन के आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करे चाहे आपको वजन कम करना हो या नहीक्योकि हरी पत्तेदार सब्जिया विटामिन और मिनरल्स का सबसे अच्छे स्त्रोत होते है| इन मे पोटेशियम, आयरन और अन्य विटामिन काफी प्रचुर मात्रा में होते है|
जौ (barley)
वजन कम करने के लिए बहुत ही अच्छा फ़ूड है| यह लो ग्लेसिमिक फ़ूड है जिसका मतलब यह है कि यह धीमी गति से पचता है और धीरे धीरे शरीर को एनर्जी देता रहता है| जौ में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है, जो कि थेर्मोजेनिक इफ़ेक्ट के जरिये वजन /फैट कम करने में मदद करता है| इसके साथ ही जौ कोलेस्ट्रोल कम करने में मदद करता है|
फाइबर के अलावा जौ में मैग्नेशियम, कॉपर, विटामिन बी1, फॉस्फोरस और सेलेनियम भी
अच्छी मात्रा में होता है| जौ में फैट बहुत ही कम मात्रा में होता है|
इन एक्सरसाइज को करने से होगा वजन कम
दाल (pulses)
दाल भी वजन कम करने के अच्छा फ़ूड है| दाल में फैट बहुत ही कम मात्रा में होता है| इसमें भी अच्छी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है| साथ ही दाल में आयरन, फोलेट, फॉस्फोरस भी होता है| इसलिए 1 कटोरी दाल अपनी खाने में जरुर शामिल करे|
ओट्स (oats)
ओट्स एक बहुत ही बढ़िया और हेल्थी फ़ूड है| ओट्स वजन/फैट कम करने में तो मदद
करता ही है साथ ही इसके कई और भी स्वास्थ्य लाभ
(हेल्थ बेनिफिट) है| यह हार्ट की समस्याए व कोलेस्ट्रोल कम करने में मदद
करता है| ओट्स में फोलेट, मेंग्नीज, जिंक,कॉपर, आयरन भी होता है| ओट्स में बीटा
ग्लूकान नाम का फाइबर होता है|
यह भी पढ़े :- बीएम्आर कैसे बढ़ाये
मछली (fish)
मछली महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर फ़ूड है| मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड
होता है जो की बेहद जरुरी है शरीर के लिए| साथ ही मछली से हमें विटामिन डी, अछ्ही
क्वालिटी का प्रोटीन भी मिलता है| मछली के कई और स्वास्थ्य लाभ (हेल्थ बेनिफिट) है जैसे हार्ट अटैक के खतरे को
कम करता है, इन्सुलिन सेंस्विटी (sensevity) को बढ़ाना आदि| इसलिए अगर आप नॉनवेज
खाते है तो हफ्ते के कम से कम तीन बार तो अपनी डाइट में शामिल कर सकते है|
अलसी (flaxseed)
अलसी में भी मछली की तरह ओमेगा 3 फैटी
एसिड का अच्छा स्त्रोत है| इसके अन्दर लिग्निन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी
मात्रा में होता है| अलसी मधुमेह (डायबिटीज) को कण्ट्रोल करने में भी मदद करता है|
रोज 1 चम्मच अलसी का पाउडर अपनी डाइट में जरुर शामिल करे|
ज्वार (sorghum)
ज्वार भी बहुत अच्छा है वजन कम करने के लिए| ज्वार का ग्लेसिमिक इंडेक्स कम
होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट भी कम होता है| ज्वार में फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, जिंक, कॉपर, होता है|
स्किम्ड मिल्क (skimmed milk)
स्किम्ड मिल्क जो की बिना फैट वाला दूध होता है| एक कप (250ml) दूध से आपको
8.3 ग्राम प्रोटीन और 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मिल जाता है और साथ ही आपको
कैल्शियम और फोस्फोरस भी मिलता है जो हड्डियों को मजबूत बनाते है|
बहुत से लोगो को दूध नही पचता है क्योकि उन लोगो में दूध को पचाने वाला एंजाइम
नही होता है| तो जिनको दूध अच्छे से पचता है वो लोग अपनी दिन के आहार में दूध को
शामिल कर है|
यह भी पढ़े :- अच्छेकार्बोहाइड्रेट और बुरे कार्बोहाइड्रेट
दही (curd)
दही की बारे में कौन नही जानता है | दही एक अच्छा
स्त्रोत है काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट (कम मात्रा में) और प्रोटीन का|
इसके अलावा दही में प्रो-बायोटिक बेक्टेरिया भी होते है जो पाचन तंत्र को मजबूत
बनाता है| दही में कैल्शियम और फॉस्फोरस काफी
अच्छी मात्रा में होता है जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है|
दही में लयूसिन (leucine) नाम का एमिनो एसिड भी अच्छी मात्रा में होता है जिसकी मसल्स की ग्रोथ में काफी अहम भूमिका होती है|
किनुआ (quinoa)
किनुआ
भी एक अच्छा फ़ूड है | यह ग्लूटेन फ्री होता है और पोषण से भरपूर होता है| किनुआ
प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्त्रोत है| यह धीमी गति से पचने वाला फ़ूड है| आप किनुआ
को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते है |
हेल्थ और फिटनेस से जुडी और जानकारी के लिए सब्सक्राइब जरुर करे| अगर यह जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करे और दुसरो तक भी पहुचाये|
धन्यवाद