हाई ब्लड प्रेशर, लक्षण, कारण (high blood pressure in hindi)
(हाई ब्लड प्रेशर के कारण, लक्षण व इसके उपचार )
नमस्कार दोस्तों, हाई ब्लड
प्रेशर (high blood pressure) की समस्या आजकल आम होती जा रही है| आजकल के दौर
में यह समस्या काफी लोगो को हो रही है तो
क्यों होती है| यह प्रॉब्लम
क्या है,क्या है इसके कारण और लक्ष्ण जानेंगे इस आर्टिकल में|
क्या है हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर होने के कारण
हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण
ब्लड प्रेशर की नार्मल रेंज क्या होनी चाहिए
क्या है हाई ब्लड प्रेशर
सामान्य भाषा में जब हमारे
आर्टरी (धमनियों ) में रक्त (खून) के प्रवाह की गति बढ़ जाती है तो उसे हाई ब्लड
प्रेशर या उच्च रक्तचाप कहा जाता है | आमतौर पर हमारा ब्लड प्रेशर नार्मल होता है
जब यह नार्मल से उपर चला जाता है तो ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड प्रेशर होता है| हाई
ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन भी कहा जाता है|
यह एक जीवनशैली (लाइफ स्टाइल) से जुडी बीमारी (समस्या) है|इसमें हमारी धमनियों पर दबाव बढ़ जाता है|
यह भी पढ़े - स्ट्रेचिंग के फायदे
हाई ब्लड प्रेशर होने के कारण
हाई ब्लड प्रेशर के कई सारे
कारण है
मोटापा
मोटापा एक ऐसा कारण है जिससे
हमें कई सारी समस्याए होती है, जिसमे से हाइपरटेंशन एक है| जब हमारे शरीर का वजन ज्यादा
होता है तो पुरे शरीर में नुट्रीएंट व ऑक्सीजन की सप्लाई (आपूर्ति) करने के लिए
हार्ट को अधिक काम करना पड़ता है| जिससे हार्ट अधिक ब्लड पंप करता है, जिसके कारण
धमनियो पर प्रेशर (दबाव ) ज्यादा पड़ता है|
कोलेस्ट्रोल ज्यादा होना
शरीर में कोलेस्ट्रोल लेवल
ज्यादा होने से भी हाइपरटेंशन की प्रॉब्लम होती है क्योकि एलडीएल (LDL)
कोलेस्ट्रोल हमारे शरीर की धमनियों में चिपकता है जिससे धमनिया मोटी हो जाती है और
ब्लड का सर्कुलेशन सही से नही होता हैजिससे आर्टरीज पर दबाव पड़ता है
डाइट में सोडियम ज्यादा होना
सोडियम का सेवन ज्यादा करने से भी
ब्लड प्रेशर बढ़ता है| सोडियम के ज्यादा सेवन से शरीर में सोडियम और पोटेशियम के
लेवल में संतुलन बिगड़ जाता है| इसलिए खाने में नमक और सोडियम कार्बोनेट पेय
पदार्थो (drinks) का सेवन कम करना चाहिए|
फिजिकली एक्टिव न होना
अच्छी सेहत के लिये हर किसी को
फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरुरी है| एक्सरसाइज करना डेली लाइफ का हिस्सा होना
चाहिए| अगर कोई व्यक्ति फिजिकली एक्टिव नही रहता है तो उसको हाइपरटेंशन होने का
खतरा बढ़ जाता है
धूमपान ज्यादा करना
धूमपान ज्यादा करने वाले लोगो
में हाइपरटेंशन होने का खतरा ज्यादा होता है| धुम्रपान करने से कुछ समय के लिए
ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और ऐसा लम्बे समय तक करने से आगे जाकर यह समस्या होने की
सम्भावना बढ़ जाती है|
मानसिक तनाव
मेन्टल स्ट्रेस (मानसिक तनाव)
से भी हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा होता है, आजकल के दौर में मानसिक तनाव के कारण
कई सारी बीमारिया होती है जिसमे से हाइपरटेंशन भी एक है|
आनुवंशिकता (जेनेटिक्स होना)
कभी कभी जेनेटिक्स से भी हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम होने की सम्भावना होती है| जब हमारे परिवार में पहले से किसी को यह समस्या होती है तो जेनेटिक्स के कारण हमें भी होने की सम्भावना बढ़ जाती है लेकिन जरुरी नही है की हमें हो, फिर भी सचेत रहे|
यह भी पढ़े - प्रोटीन खाना क्यों जरुरी है
हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण
हाई ब्लड प्रेशर
से जुड़ी सबसे ख़तरनाक बात यह है कि अगर हमें यह प्रॉब्लम है तो भी इसके लक्षण नजर
नही आते है इसके लिए इस बीमारी का पता रेगुलर हेल्थ चेक-उप करवाते रहे|
ऐसा कहा जाता है अगर ये परेशानियां हों तो इसे लक्षण समझकर
फ़ौरन जांच करवानी चाहिए:
·
सिरदर्द
·
थकान
·
देखने में
परेशानी
·
सांस लेने
में तकलीफ़
·
अनियमित
धड़कन
·
छाती, गर्दन या कानों में फुंसियां
·
सीने में
दर्द
·
नकसीर (नाक
से ख़ून बहना)
ब्लड प्रेशर की नार्मल रेंज क्या होनी चाहिए
मेडिकल एक्सपर्ट्स (विशेषज्ञ) के अनुसार ब्लड प्रेशर की
नार्मल रेंज 80-120 mmhg होनी चाहिए| यह रेंज नार्मल मणि जाती है|
हेल्थ और फिटनेस से जुडी और जानकारी के लिए सब्सक्राइब जरुर करे| अगर यह
जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करे और दुसरो तक भी पहुचाये|
धन्यवाद
डिस्क्लेमर – यहाँ पर दी गयी जानकारी किसी भी प्रकार का
इलाज नही है यह सिर्फ जानकारी के लिए है| इसका किसी भी प्रकार की इलाज के लिए
उपयोग करने पर लेखक की ज़िम्मेदारी नही होगी| किसी भी प्रकार की प्रॉब्लम के
समाधान के लिए डॉक्टर या स्पेस्लिस्ट से
सलाह ले|