अनिंद्रा - नींद न आने का कारण /उपाय
अनिंद्रा रात को सही से नींद नही आना (raat ko nind nhi aane ke karan or uske upay)
दोस्तों क्या आप भी दिनभर की
थकान के बाद सो नही पाते है, क्या आपको भी रात को नींद नही आती है| दोस्तों रात को
नींद नही आने कई सारे कारण होते है|
इस आर्टिकल में , मैं अनिंद्रा नींद
न आने के कारण व उसके क्या उपाय है उसके बारे में बताऊंगा लेकिन इससे पहले यह जान
लेते है की अनिंद्रा क्या होती है और इसके लक्षण क्या है|
अनिंद्रा क्या होती है क्या है
अनिंद्रा का मतलब होता है रात
को अच्छे से सोने में मुश्किल होना या रात भर नींद नही आना |
अगर आप भी अनिंद्रा (नींद) की समस्या
से परेशान है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े क्योकि इस आर्टिकल को पूरा पढने के बाद
अगर इन सभी का ध्यान रखेंगे तो आपकी यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी|
अनिंद्रा के लक्षण
- दिन के वक्त थकान महसूस करना या दिन के वक्त नींद आना
- सुबह उठने के बाद तरोताजा महसूस न करना
- रात को बार बार जागना फिर यूज़ बाद नींद आने में परेशानी
- रात को लेट नींद आना
नींद न आने के कारण
ऐसे बहुत सारे कारण होते है
जिनके वजह से नींद नही आने की समस्या का सामना करना पड़ता है
जीवनशेली
कभी कभी हमारी जीवनशेली ऐसी
होती है की जिसके कारन हमें नींद की समस्या का सामना करना पड़ता है जैसे की ऑफिस का
टाइम रात को देर तक होना, या काम करने की शिफ्ट का बार बार चेंज होना, या फिर रात
को ट्रेवल करना हमारी जिन्दगी का हिस्सा हो आदि|
रात को गेजेट्स का उपयोग ज्यादा होना
आजकल के दौर में नींद
नही आने का सबसेबड़ा कारण है आजकल हर कोई रात को देर तक मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी आदि का उस्प्योग
करता है| इन सभी का देर रात तक इस्तेमाल करने
के कारण हमारी सिर्कार्दियन रिदम बिगड़ जाती है जिससे नींद नही आने की
समस्या होती है|
कैफीन का अधिक मात्रा में सेवन करना
कैफीन का ज्यादा उपयोग करने से भी
नही हमें नींद नही आती है क्योकि कैफीन हमारे शरीर में अद्रेंलिन होर्मोन को
उतेजित करता है जो की एक स्ट्रेस और उतेजक होर्मोन है जबकि हमें नींद के लियें
शांत (calming) होर्मोन मेलाटोनिन होर्मोन की जरुरत है|
शरीर में कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होना
अक्सर शरीर में स्वास्थ्य
सम्बन्धी समस्याए जैसे मधुमेह, ब्लड प्रेशर की समस्या, किसी वजह से लगी चोट के
दर्द, बुखार, सर्दी-जुखाम आदि के कारण भी हमें नींद आने में समस्या होती है|
रात के वक्त गेजेट्स पर ज्यादा काम करना
रात के वक्त गेजेट्स पर ज्यादा
काम करने से भी नींद नही आने की समस्या होती है, क्योकि जब हम देर रात तक गेजेट्स पर काम करते है तो हमारी आँखों से
गेजेट्स की लाइट के कारण ब्रेन (दिमाग) को सन्देश ऐसा सन्देश जाता है जिससे नींद
को लाने वाले होर्मोन अच्तिवाते नही हो पते है|
ज्यादा चिंता करना या तनाव (स्ट्रेस)
ज्यादा स्ट्रेस लेने या चिंता
करने से हमारी बॉडी रिलेक्स नही हो पाती है जिससे नींद नही आने की समस्या होती है
क्योकि नींद आने के लिए हमारा दिमाग एक दम रिलेक्स चाहिए| इसलिए हमेशा तनाव से दूर रहे
उपचार
लोगो को नींद नही आने की समस्या
(अनिंद्रा) होती है तो लोग नींद लाने के लिए दवाईयों का इस्तेमाल करना चालू कर
देते है लेकिन आप ऐसा ना करे सिर्फ कुछ बातो पर ध्यान देकर भी हम अपनी नींद न आने
की समस्या को सही कर सकते है| अगर हा समस्या कुछ ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह
ले|
व्यायाम करे
व्यायाम करना हमारे शरीर के लिए
जरुरी है| व्यायाम की वजह से आपको थकान होगी जिससे आपको जल्दी और अच्छी नींद
आएगी|
रात को हल्का भोजन करे
रात को हल्का भोजन करने से बॉडी
को भोजन पचाने में ज्यादा समस्या नही होती है जिससे पाचन जल्दी हो जाता है और हमे जल्दी से
नींद आने लगती है|
सोते से एक घंटे पहले मोबाइल टीवी न देखे
रात को देर रात टीवी न देखे, रात को ज्यादा टीवी देखने से
हमारा ब्रेन अलर्ट हो जाता है और जिससे दिमाग काम करता ही रहता है| ब्रेन के अलर्ट
रहने से शरीर में स्लीप होर्मोन जल्दी से नही बन पाते है| सही से सोने के लिए शरीर
में स्लीप होर्मोन बनना जरुरी है|
रात को स्लो वाक पे जाए
रात को जल्दी डिनर करने के बीस
मिनट बाद स्लो वाक पर जाये से स्ट्रेस
होर्मोन cortisole का असर कम होता है जिससे भी हमें अच्छी नींद आने से मदद मिलती
है
सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिये
हल्दी वाला दूध पीने से शरीर
में स्लीप होर्मोन मेलाटोनिन अच्छे से बनता है, जिससे हमें अच्छे से नींद
आती है| रात को हल्दी वाला दूध नींद से
अलावा हमें कई फायदे भी देता है|
स्ट्रेस कम करे
कई बार लोगो को स्ट्रेस की वजह
से नींद नही आती है अगर आप स्ट्रेस कम करे तो आपको अच्छी नींद आने में काफी मदद मिलती है
लेखन करे
लेखन करने से आपने दिमाग में जो
भी उलझने कम हो जाती है दिमद या मन हल्का हो जाता है जिससे हमें जल्दी नींद
आने में मदद मिलती है|
धन्यवाद
हेल्थ और फिटनेस से जुडी और जानकारी के लिए सब्सक्राइब जरुर करे| अगर यह जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करे और दुसरो तक भी पहुचाये|
यह भी पढ़े