हल्दी के फायदे | कैसे करे उपयोग | haldi ke fayde | kaise
kare upyog
नमस्कार
दोस्तों
भारत
में मसालों की विविधता की कमी नही है| भारत में मसाले भरपूर मात्रा में पाये जाते
है और उनका उपयोग भी ज्यादा किया जाता है, जिसमे से एक हल्दी है|
हल्दी का
उपयोग किस के घर और किचन में नही होता होगा| हल्दी का उपयोग हर किसी के घर और किचन
में उपयोग होता ही है| क्या आपको पता है कि हल्दी के कितने सारे फायदे है| और
हल्दी का उपयोग कई प्रकार से कर सकते है|
तो आज
इस आर्टिकल में हम जानेंगे की हल्दी के क्या और कितने सारे फायदे है और इसका उपयोग
किस तरह करते है|
यह भी पढ़े - बेक को मज़बूत करे इन एक्सरसाइज के
किस तरह हल्दी का उपयोग करते है|
बाज़ार
में हल्दी दो रूप में मिलती है एक तो पाउडर के रूप में और दूसरी कच्ची हल्दी
(सर्दियों में) के रूप में |
·
आमतौर पर किचन में हल्दी का
उपयोग सब्जी में मसाले के रूप में किया जाता है
·
हल्दी का उपयोग दूध में डालकर
भी किया जाता है| (रात को हल्दी वाला दूध
पिया जाता है)
·
हल्दी का उपयोग सुबह गर्म पानी
के साथ में किया है( लोग सुबह हल्दी वाला गर्म पानी पीते है)
·
हल्दी की सब्जी के रूप में
(सर्दियों में अक्सर कच्ची हल्दी की सब्जी बनाकर खायी जाती है|)
हमने यह तो
समझ लिया की हल्दी का उपयोग किस प्रकार किया जाता है| अब बात करते है कि हल्दी के
क्या फायदे है|
हल्दी खाने के फायदे
हल्दी खाने के
बहुत सारे फायदे है जो इस प्रकार है|
पेट में होने वाली जलन को कम करती है
हल्दी पेट की
समस्या के लिए बहुत ही गुणकारी है| हल्दी गैस्ट्रिक जूस की म्यूकिन सामग्री को
बढ़ाने और पेट में जलन को कम करने में भी मदद करती है।
हल्दी सर्दी खांसी में भी फायदेमंद
हल्दी का
उपयोग अक्सर गले में खराश, खांसी, सर्दी और पेट फूलने के खिलाफ भी किया जाता है। इस सभी में
भी हल्दी बहुत फायदेमंद है| हल्दी में लिपोपोलीसैचिरिड होता है जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है जिससे
फ्लू एवं सर्दी-जुकाम होने का खतरा कम हो जाता है|
हल्दी में एंटी कैंसर वाले गुण होते है|
पोषण संस्थान
के राष्ट्रीय संस्थान (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन india ) में किए गए अध्ययन
से पता चलता है कि हल्दी एक शक्तिशाली एंटीकैंसर एजेंट हो सकती है|
यह भी पढ़े - ऐसे करे वजन कम
हल्दी एंटी बेक्टिरियल होती है
हल्दी एंटी
बेक्टिरियल होती है, यह हमारे शरीर को
बेक्टीरिया से बचाती है|
हल्दी में
मौजूद करक्यूमिन का सक्रिय सिद्धांत बैक्टीरिया पर कार्रवाई और कवक के विकास को
गिरफ्तार करने के लिए भी जाना जाता है|
हल्दी कोलेस्ट्रोल को कम करती है
एक स्टडी के अनुसार हल्दी और curcumin से कोलेस्ट्रोल भी कम
होता है | हल्दी और curcumin कार्डियोवस्कुलर
डिजीज और स्ट्रोक का कारण बनने वाले बुरे
कोलेस्ट्रोल के लेवल को भी कम करता है।
हल्दी अल्झाइमर बीमारी में असरदार होती है
2006 में की
गयी एक स्टडी के अनुसार यह पाया गया है की हल्दी अल्झाइमर बीमारी से लड़ने के लिए
एक असरदार हथियार साबित हो सकता है| अल्झाइमर बीमारी उम्र बढ़ने के साथ होने वाली
बीमारी है जिसमे इन्सान समय के साथ भूलने लगता है|
आर्थराइटिस में मददगार
हल्दी के एंटी बैक्टीरिया-रोधी
गुण के कारण से चोट को जल्दी भरने में
मदद मिलती है। साथ ही हल्दी एंटी
इन्फ्लामेंट्री के गुण होते है जिससे शरीर में सुजन आने की सम्भावना कम होती है|
एवं सूजन को जोड़ों के सेल्स को नुकसान पहुंचाने से रोकती है जिससे जोड़ों में दर्द और आर्थराइटिस जैसी समस्याओं से बचाव या राहत मिलती
है|
इसके अलावा भी हल्दी के कई सारे
फायदे है|
हल्दी काफी अच्छे गुणों से भरपूर है परंतु कुछ लोगों पर
इसके उल्टे प्रभाव पड़ सकते हैं। इसलिए जिन लोगों को हल्दी से एलर्जी होती
है उन्हें पेट में दर्द या डायरिया जैसे लक्षण सामने
आ सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को कच्ची हल्दी के उपयोग से पहले चिकित्सकीय
परामर्श या सलाह ले लेनी चाहिए। जिन लोगो
को हल्दी खाने से प्रॉब्लम होती वे या तो हल्दी का सेवन कम करे या सेवन करने से
बचे|
अस्वीकरण – यह लेख और आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के लिए
लिखा गया है| यह किसी भी प्रकार की दवा या इलाज का
विकल्प नही है और न ही हो सकता है| ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या
किसी स्पेस्लिस्ट से सलाह ले| लेखक, इस
आर्टिकल में दी गयी जानकारी की प्रमाणिकता की जिम्मेदारी नही लेता है|
हेल्थ और फिटनेस से जुडी और
जानकारी के लिए सब्सक्राइब जरुर करे| अगर यह जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करे और
दुसरो तक भी पहुचाये|
धन्यवाद