Importance of warm-up
आप सभी को पता होगा की एक्सरसाइज शरीर
के लिए कितना जरुरी है| एक्सरसाइज से हम न सिर्फ फिट रहते है, बल्कि हमारे शरीर की
स्फूर्ति भी बनी रहती है| एक्सरसाइज आपके डेली रूटीन का हिस्सा होना चाहिए| इससे आप फिट तो रहेंगे ही साथ ही आपको कई और भी पॉजिटिव इफेक्ट देखने को मिलेंगे,
लेकिन तब जब आप इसे सही तरीके से करेंगे|
आप चाहे जिम जाये या घर पर एक्सरसाइज करे या फिर किसी भी तरह की एक्सरसाइज करे
उससे पहले यह जरुरी है की आप वार्मअप कर ले|
एक्सरसाइज से पहले वार्मअप बहुत जरुरी है अगर आप वार्मअप नही करते है तो आपके
शरीर को एक्सरसाइज से नुक्सान हो सकता है|
तो इस आर्टिकल में, मै आपको बताने वाला हूँ, की वार्मअप के महत्व के बारे|
वार्म अप क्यों जरूरी है और किन कारणों की वजह से करना चाहिए
बॉडी का temperture बढ़ जाता है
एक्सरसाइज से पहले वार्मअप करने से हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है| शरीर का
तापमान बढ़ने से ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ जाता है जो एक्सरसाइज के लिए बहुत महत्व रखता
है|
ब्लड का संचालन सही से होता है एक्सरसाइज के दौरान
एक्सरसाइज से पहले वार्मअप करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है| जिससे
टारगेट मसल्स में इंजरी होने का खतरा कम होता है|
एक्सरसाइज से होने वाली चोट (इंजरी) का खतरा कम होता है
वार्मअप करने से चोट (इंजरी) लगने का खतरा कम होता है| एक अध्ययन के मुताबिक
वार्मअप से exercise से होने वाली चोटों (इंजरी) को 75% तक कम किया जा सकता है|
चार मिनट में करे बेली फैट को कम
वार्म-अप करने से बॉडी दिमागी रूप से तैयार हो जाती है
एक्सरसाइज से पहले वार्मअप करने से हमारी बॉडी एक्सरसाइज के लिए मेन्टली (दिमाग से) भी तैयार हो जाती है| वार्मअप हमारे शरीर और दिमाग के बीच बेहतर
समन्वय स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य करता है| इस तरह एक्सरसाइज से शरीर के
साथ साथ दिमाग भी फिट रहता है|
एनर्जी लेवल बढ़ जाते है
वार्मअप करने से हमारे शरीर में एनर्जी लेवल भी बढ़ जाए है जिससे एक्सरसाइज अच्छे
से होती है| वार्मअप खासकर खिलाडियों को
बहुत लाभ देता है|
बॉडी में लेक्टिक एसिड लेवल कम हो जाते है
एक्सरसाइज से पहले वार्मअप करने से शरीर में लेक्टिक एसिड लेवल की मात्रा कम होती है| और जिससे मसल्स जल्दी से थकते नही है|
एक्सरसाइज से पहले वार्मअप करने से स्ट्रेस लेवल भी कम होता है|
एक्सरसाइज से पहले कौनसे प्रकार के वार्मअप करे?
एक्सरसाइज से पहले दो प्रकार के वार्मअप जरुर करे| एक है बेसिक वार्मअप और
दूसरा है स्पेसिफिक वार्मअप|
बेसिक वार्मअप
बेसिक वार्मअप एक्सरसाइज रूटीन से सबसे पहले किया जाता है\
इसमें शरीर के सभी मसल्स और मूवेबल जॉइंट का वार्मअप किया जाता है| बेसिक वार्मअप
करना बहुत आसान है| बेसिक वार्मअप आपके आलस को पल भर में भगा देगा| इसमें आप गर्दन (नैक) रोटेशन, शोल्डर रोटेशन ,
कोहनी (एल्बो) फ्लेक्शन और एक्सटेंशन, कलाई रोटेशन, हिप रोटेशन, नी सर्कल, और जम्पिंग
आदि कर सकते है|
स्पेसिफिक वार्मअप
स्पेसिफिक वार्मअप शरीर के किसी विशेष हिस्से के लिए किया
जाता है | मान लो की आप लोअर बॉडी (लेग) का वर्कआउट कर रहे है तो बेसिक वार्मअप
करने के बाद लोअर बॉडी की कुछ एक्सरसाइज बहुत की कम इंटेंसिटी से करेंगे| यह होता
है स्पेसिफिक वार्मअप|
तो किसी भी एक्सरसाइज रूटीन या वर्कआउट करने से पहले बेसिक वार्मअप और
स्पेसिफिक वार्मअप दोनों अवश्य करे|
हेल्थ और फिटनेस से जुडी और जानकारी के लिए सब्सक्राइब जरुर करे| अगर यह
जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करे और दुसरो तक भी पहुचाये|