इन फ़ूड में है प्रोटीन भरपूर | high
protein foods| protein rich foods | In foods me hai
bharpur protein
नमस्कार दोस्तों,
हमारे शरीर को डेली (रोज) प्रोटीन की जरूरत होती है| अक्सर यह सवाल पूछा जाता
है कि प्रोटीन क्या है और किन फूड्स में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है और
प्रोटीन लेना क्यों जरुरी है| तो इस आर्टिकल में इन सवालो के जवाब मिल जायेंगे|
क्योकि, आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे
कि प्रोटीन क्या है और जानेंगे उन फ़ूड के बारे में जिनमे प्रोटीन भरपूर मात्रा में
पाया जाता है|
प्रोटीन क्या है
प्रोटीन एमिनो एसिड संरचना से बनी चैन
(chain) होती है| हमारे शरीर को मुख्यत 20 प्रकार में एमिनो एसिड की जरूरत होती
है| जिसमे से 9 एमिनो एसिड हमें फ़ूड से लेने की जरूरत होती है और दुसरे 9 हमारा
शरीर खुद बना लेता है और बाकि बचे 2 एमिनो एसिड अगर जरूरत हो तो ही खाने ये या
सप्लीमेंट के तौर पे ले सकते है| इन 20 एमिनो एसिड से हमारी बॉडी फिर जरुरुत के
मुताबिक नये प्रोटीन बनाती है|
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कितना जरुरी है|
प्रोटीन हमारे शरीर के मसल्स के टिश्यू की मरम्मत , एंजाइमके लिए, रोग
प्रतिरोधक शमता को बढ़ाने के लिए, कोलोजेंन और हड्डियों आदि के लिए बहुत ही जरुरी
है| साथ ही प्रोटीन हमारे मेटाबोलिज्म को बनाये रखने के लिए भी जरुरी है| चाहे
हमें वजन कम करना हो या बढ़ाना हो दोनों मामलो में ही सही मात्रा में प्रोटीन का
सेवन बहुत ही जरुरी है|
अब बात करते है उन फूड्स के बारे में जिनमे प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया
जाता है|
इन फ़ूड में है प्रोटीन भरपूर | high protein foods | प्रोटीन रिच फूड्स
प्रोटीन हमे दो प्रकार के स्त्रोत से मिलता है एक तो पोधो से और दूसरा है पशुओ
(animal) से| यहाँ पर हम दोनों प्रकार से स्त्रोतों के बारे में बात करेंगे|
हाई प्रोटीन फ़ूड है अंडा
अंडा पोष्टिक फूड्स में से सबसे ज्यादा पोष्टिक है
क्योकि इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और साथ ही इसमें विटामिन्स और
मिनरल्स भी पाये जाते है| अंडे में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाये जाते है
जो हमारे शरीर को फ्री रेडिकल अटैक से बचाते है|
एक अंडे में तक़रीबन 6 ग्राम प्रोटीन होता है| हमें
रोजाना हमारे आहार में अंडे को शामिल करना चाहिए|
लो फैट curd (कम फैट वाला दही)
दही एक बहुत ही अच्छा स्त्रोत है प्रोटीन का| साथ ही दही के प्रोटीन में भी वो सारे
एमिनो एसिड होते है जो मसल्स की मरम्मत (रिकवरी) के लिए चाहिए| इसके अलावा दही का
यह भी फायदा है कि दही में प्रो-बायोटिक बेक्टेरिया होते है जो हमारे पाचन तंत्र
को मजबूत बनाता है| साथ ही दही में कैल्शियम और फॉस्फोरस भी प्रचुर मात्रा में
होता है जिससे दही का सेवन करने से हमारी हड्डिया भी मजबूत बनती है|
मछली (फिश) भी है हाई प्रोटीन फ़ूड
फिश (मछली) में भी प्रोटीन बहुत ही अच्छी मात्रा में होता है| मछली से आपको
करीबन 20-23 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है और मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है,
जो बहुत ही जरुरी फैट है हमारी शरीर के लिए| ओमेगा 3 फैटी एसिड हार्ट के लिए बहुत
ही फायदेमंद होता है|
दूध (मिल्क) है प्रोटीन और मिनरल का खजाना
दूध एक सम्पूर्ण आहार है क्योकि में द्ध में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होने के
साथ कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन और मिनरल भी होते है| एक कप (250ml) दूध से आपको 8.3 ग्राम प्रोटीन और
12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मिल जाता है और साथ ही आपको कैल्शियम और फोस्फोरस
भी मिलता है जो हड्डियों को मजबूत बनाते है|
मिल्क में ग्लुतामिन और मैग्नीशियम भी अच्छी मात्र में होता है जो हमारी बॉडी
के स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद करता है|इसलिए दूध को हमारे आहार मी जरुर
शामिल करना चाहिए
बहुत से लोगो को दूध नही पचता है क्योकि उन लोगो में दूध को पचाने वाला एंजाइम
नही होता है| तो जिनको दूध अच्छे से पचता है उनके लिए दूध अच्छा विकल्प है |
चिकन से भी मिलेगा प्रोटीन
चिकन एक animal प्रोटीन है और इसमें वो सारे जरुरी
एमिनो एसिड होते है जो हमारे शरीर को चाहिए|
चिकन ब्रेस्ट एक अच्छा हाई-प्रोटीन फ़ूड ऑप्शन है, जिसे आसानी से आपकी डिश में शामिल किया जा सकता है, लेकिन आपको प्रोसेस किया हुआ चिकन खाने से बचना चाहिए.
चिकन विटामिन बी का भी अच्छा स्रोत है, जैसे कि नियासिन और विटामिन बी 6, जो कार्डियोवैस्कुलर बीमारी के रिस्क को कम करने, मधुमेह बीमारी को कंट्रोल करने, और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने
के लिए महत्वपूर्ण हैं|
पनीर (पनीर को आहार में शामिल करना न भूले)
पनीर रात में खाने के लिए प्रोटीन का बहुत ही अच्छा विकल्प है| वेजीटेरियन लोगो के लिए फर्स्ट क्लास प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत है| आप अपने आहार में लो फैट पनीर को शामिल करे|
पनीर में कैसिइन प्रोटीन होता है जो धीमी
गति से पचता है| पनीर धीमी गति से पचने वाला फ़ूड है जिससे पनीर खाने के बाद काफी
समय तक पेट भरा भरा लगता है| जिससे बार बार भूख नही लगती है|
दाल (फाइबर और प्रोटीन का भंडार )
शाकाहारी लोगो के लिए दाले प्रोटीन का प्रमुख और मुख्य स्त्रोत होता है| दालों में काफी अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है| दालो में ना केवल सिर्फ प्रोटीन होता ई बल्कि दालो में अच्छी मात्रा में आयरन, फोलेट,मेगनीज, पोटेशियम, फॉस्फोरस आदि मिनरल भी होते है
बादाम (almond)
बादाम एक हेल्दी स्नैक है| बादाम में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड और फाइबर काफी अच्छी मात्रा होता है.
बादाम कई अन्य हेल्थ बेनिफिट भी देता हैं जैसे कार्डियोवैस्कुलर बीमारी से आपके हार्ट को प्रोटेक्ट करना, सूजन को कम करना, और ब्लड शूगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करना इसलिए बादाम को अपनी डाइट में शामिल जरुर करना चाहिए|
नट्स और सीड्स
नट्स और सीड्स और इवनिंग स्नैक फ़ूड भी कहा जाता है
क्योकि इनको ज्यादातर शाम के समय खाया जाता है| नट्स और सीड्स हार्ट फ्रेंडली होते
है| नट्स और सीड्स में प्रोटीन के साथ साथ ज्यादा मात्रा में फैट भी पाया जाता है,
इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में ही उपयोग करे
नट्स और सीड्स की खास बात यह भी है की इनको आप
ब्रेकफास्ट में भी उपयोग कर सकते है जैसे ओट्स में डालकर, पोहे में आदि में|
हेल्थ और फिटनेस से जुडी और जानकारी के लिए सब्सक्राइब जरुर करे| अगर यह
जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करे और दुसरो तक भी पहुचाये|
धन्यवाद