कमर दर्द के कारण | कमर दर्द को दूर करने के उपाय
कमर दर्द के लिए एक्सरसाइज (इन एक्सरसाइजेज से करे कमर दर्द को दूर) | kamar dard ke karan or usko dur krne ke upaay
आजकल कमर दर्द एक बहुत ही आम समस्या है| काफी लोग की कमर दर्द की समस्या की समस्या से गुजर रहे है, क्योकि आजकल के दौर में लगभग सभी लोगो का ऑफिस का काम बैठकर ही होता है|
आजकल इस प्रकार की प्रॉब्लम
होना कोई बड़ी बात नही है| लेकिन यह प्रॉब्लम हो जाये तो हमारे जीवन के बाकि के काम
करना थोडा मुश्किल हो जाता है जैसे खड़े होना, झुकने और मुड़ने में, लेकिन इस समस्या
को कुछ एक्सरसाइज और योग आसन के जरिये हम दूर कर सकते है|
तो आज इस आर्टिकल में, मैं कुछ
ऐसी एक्सरसाइज और योग आसन के बारे में बताने वाला जिनको करके आप अपने कमर दर्द को
दूर कर सकते है|
यह भी पढ़े - इन एक्सरसाइज क करने से होगी पीठ मज़बूत
तो चलिए देखते है की वो कौनसी
एक्सरसाइजेज और योगासन है लेकिन इससे पहले यह देख लेते है की कमर दर्द की समस्या
क्यों होती है
क्यों होता है कमर दर्द ( कमर दर्द होने के कारण)
पूरा दिन बैठकर काम करना
कमर दर्द होने का सबसे बड़ा कारण
अक्सर दिन भर बैठकर काम करना है वर्तमान समय में लोगो को सारा काम बैठकर ही करना
पड़ता है जिसे कमर दर्द की समस्या की सम्भावना ज्यादा हो गयी है|
बैठे की अवस्था (मुद्रा) का सही नही होना
कभी कभी हमारे बैठने की अवस्था
भी सही नही होती है जिससे भी कमर दर्द की प्रॉब्लम होती है| अक्सर लोग बैक (पीठ) को राउंड करके बैठते है जिससे
पीठ के मसल्स में बेवजह खिचांव आता है|
एक्सरसाइज ना करना
हमें पता ही है की एक्सरसाइज के
कितने सारे फायदे है| एक्सरसाइज हमारे शरीर को लचीला बनाता है, इसके बाद भी लोग
एक्सरसाइज नही करते है जिससे कमर दर्द होने की सम्भावना होती है|
मसल्स (मासपेशियो) का स्टिफ होना
मसल्स के स्टिफ होने से भी कमर
दर्द होता है| जब स्टिफ मसल्स में मूवमेंट करते है तो मूवमेंट करते वक्त उन मसल्स
में काफी दर्द का एहसास होता है|
मोटापा होना
मोटापा भी कमर दर्द के कारणों में से एक है जब हमारे शरीर का वजन ज्यादा गोटा है तो उसका वजन हमारे बेक (पीठ) पर भी आता है और ज्यादा हर आने से रीढ़ की हड्डी पर ज्यादा दबाव पड़ता है जिससे कमर दर्द की समस्या होती है|
कमर दर्द को दूर करने के लिए करे इन एक्सरसाइजेज को करे
एक्सरसाइज के बहुत सारे फायदे
होते है एक्सरसाइज से शरीर की ताकत बढती है और लचीलापन भी बढ़ता है इसलिए एक्सरसाइज
को अपनी जिन्दगी का हिस्सा बनाये|
कैट कैमल (cat camel)
कमर दर्द कम करने के लिये बहुत ही बढ़िया है इससे पीठ में
मसल्स में लचीलापन आता है और पीठ मजबूत होती है| और इस एक्सरसाइज की सबसे अच्छी
बात यह है इसमें पुरे पीठ की मासपेशिया काम करती है|
cat camel exercise ko kaise kare youtube में देखे
इस एक्सरसाइज को करने के लिए पहले हम पीठ को कैट (बिल्ली) की मुद्रा में नीचे करते है और फिर ऊंट (camel) की मुद्रा मे ऊपर करते है| इस प्रकार आप इसको 12 से 15 दोहराए|
बर्ड डॉग एक्सरसाइज
यह भी बढ़िया एक्सरसाइज है इससे
भी पीठ के मसल्स की ताकत बढती है और कमर दर्द करने में और यूज़ ठीक करने में मदद
करती है |
इसको करने के लिए सबसे पहले आप
घुटनों और हथेली पर आये ( कैट कैमल एक्सरसाइज की पोजीशन की तरह ) फिर आपको दांया
हाथ और बांया पैर एक साथ धीरे धीरे ऊपर उठाये फिर ठीक उसी प्रकार बांया हाथ और
दांया पैर को उठाये| ऐसे ही 10 से 12 बार करे| इससे आपको कमर दर्द में काफी रहत
मिलेगी|
ब्रिज एक्सरसाइज
लोअर बेक (पीठ) के लिए यह अच्छी
एक्सरसाइज है| साथ ही इससे ग्लुट्स के मसल्स भी मज़बूत बनते है
इस एक्सरसाइज को करने के लिए
सबसे पहले पीठ के बल लेट जाए फिर घुटनों को मोड़े, हाथ सीधे करे और हथेली जमीन की
तरफ रखे, फिर पेल्विक को धीरे धीरे ऊपर उठाये और वापिस नीचे लाये| ऐसे 10 से 12
बार करे|
अल्टरनेट हैण्ड लेग रेज
कमर के निचले हिस्से के मसल्स को मज़बूत करने के लिए आप इस एक्सरसाइज को कर सकते है
इस एक्सरसाइज को करने के लिए
सबसे पहले पेट के बल लेट जाए, पैर सीधे रखे, फिर आपको दांया हाथ और बांया पैर एक
साथ धीरे धीरे ऊपर उठाये और नीचे लाये फिर
ठीक उसी प्रकार बांया हाथ और दांया पैर को उठाये और नीचे लाये| इसी प्रकार इसको दस-दस
बार दोनों साइड करे|
जानिए वार्मअप करना क्यों जरुरी है
योगासन
कमर (पीठ) दर्द को कम करने के
लिए एक्सरसाइज के साथ योगासन भी हमें काफी मदद करते है| कमर दर्द को कम करने के
लिए आप मकरासन, भुजंगासन, वज्रासन आदि योगासन कर सकते है| स्टार्ट में एक दो से
प्रारम्भ करे फिर धीरे धीरे इसकी आवर्ती बढ़ाये|
अगर आपका कमर का दर्द ज्यादा है, तो किसी प्रशिक्षक की सलाह जरुर ले ताकि कमर दर्द और ज्यादा न बढ जाये| कमर दर्द को हल्के में ना ले क्योकि यह समस्या आगे जाकर आपको भारी पड़ सकती है|
धन्यवाद
हेल्थ और फिटनेस से जुडी और जानकारी के लिए सब्सक्राइब जरुर करे| अगर यह जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करे और दुसरो तक भी पहुचाये|
यह भी जरुर पढ़े